रोहनिया।
जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगतपुर स्थित समिति कक्ष में सोमवार को अनिरुद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में सरदार भगत सिंह जी के 95 वें शहादत दिवस एवं महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू शिवनाथ सिंह के 26 वें पुण्यतिथि के अवसर पर विकसित भारत 2047 में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं उच्च शिक्षा की भूमिका विषयक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सदस्य शिक्षा चयन आयोग डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय तथा राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उसके उपरांत महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष बाबू शिवनाथ सिंह तथा स्वर्गीय योगेंद्र नारायण सिंह के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विकसित भारत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अहम भूमिका थी जिस तरह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शिवनाथ सिंह ने अपने समय में देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए तथा विकसित भारत को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।
विशिष्ट अतिथि हरेंद्र राय ने कहा कि विकसित भारत में शिक्षकों की अहम भूमिका है।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रामसागर सिंह तथा प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन विनय शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक प्रोफेसर निलय कुमार ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता आलोक सिंह, गगन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल जिला महामंत्री संजय सोनकर जिला मंत्री अश्वनी पांडेय,राजीव सिंह गौतम, विनय पांडेय, डॉ जेपी राय, डॉ रवि पांडेय, डॉ अमिता श्रीवास्तव, डॉ मोनिका सक्सेना, अतुल कुमार सिंह ,नितिन कुमार राय, चंद्रशेखर पांडेय, संजय प्रधान, प्रताप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438