दिनांक 22.03.2026 को नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना फूलपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक फूलपुर सहित थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया–
* सलामी गार्द में तैनात पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया।
* थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, शस्त्रों के रख-रखाव, संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
* लावारिस वाहनों एवं मालों के शीघ्र निस्तारण तथा परिसर की स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
* थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखों/रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
* मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष एवं निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया।
* मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर तैनात महिला आरक्षियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया।
* मिशन शक्ति के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
* आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
* यक्ष एप की फीडिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
* महोदय ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना से न्याय सुनिश्चित होता है तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहती है।
* महोदय द्वारा चौकीदारों को साफा देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि थानों पर तैनात चौकीदार सुरक्षा व्यवस्था के सच्चे प्रहरी तथा सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे दिन-रात सतर्क रहकर क्षेत्र की निगरानी करते हैं और समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराते हैं। उनकी जिम्मेदारी, निष्ठा एवं सजगता से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहती है।
निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्र के कस्बा पिण्डरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438