चकिया पीजी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने छेड़ी साइबर अपराध के खिलाफ मुहिम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया  सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत चतुर्थ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने की, जबकि संचालन NSS प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ. कलावती के संयोजकत्व में हुआ।

कार्यक्रम के तहत मुहम्मदाबाद और शेरपुर गांवों में स्वयंसेवकों द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर स्लोगन एवं रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें कूड़े की सफाई एवं पॉलीथिन को कूड़ेदान में डालने जैसे कार्य किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का जो संस्कार विकसित होता है, वह व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अपराह्न सत्र में बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय “साइबर अपराध जागरूकता” रहा। संगोष्ठी में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर विश्व प्रकाश शुक्ल ने कहा कि डिजिटल युग में जहां वैश्विक संपर्क आसान हुआ है, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल, ईमेल, मैसेज, व्हाट्सएप कॉलिंग और स्कैनर आदि के माध्यम से फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गौड़, संतोष कुमार, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह,  पवन कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. शमशेर बहादुर सिंह एवं डॉ. रोहित सहित समरजीत राकेश व अन्य कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।