गोरखपुर: रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके कारनामे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अब तक करीब 1 अरब (100 करोड़) रुपए की हेराफेरी कर चुका है।
पुलिस ने गोरखपुर के एक नामचीन होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो वहां नए शिकार फंसाने की योजना बना रहे थे…
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने फर्जी और किराए के बैंक खातों के जरिए लगभग एक अरब रुपए का लेनदेन किया है। ठगी गई इस भारी-भरकम रकम को आरोपी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर देते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड लोगों को घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर उनके साथ ठगी करता था….
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438