दिनांक 08.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर अतुल कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामपुर अंडर बाईपास के पास से महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-48/2026 धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त लकी सोनकर उर्फ विशाल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर उर्फ राजू सोनकर, निवासी ग्राम कुआर बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त की बहन व वादी की पुत्री (मृतका) आपस में सहेलियां थीं, जिसके कारण अभियुक्त का वादी के घर पर आना-जाना था। वादी के अनुसार दिनांक 08.12.2025 को अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर आनंदम होटल में ले जाकर कमरा लिया गया, जहां पानी की बोतल में सल्फास मिलाकर पिलाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके पश्चात उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त प्रकरण में मा० न्यायालय के आदेश पर थाना फूलपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्त मनीष सोनकर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।







