उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस थाने के भीतर वीडियोग्राफी को लेकर जारी एक आदेश पर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रह्मपुरी की सर्किल ऑफिसर (CO) सौम्या अस्थाना का एक 29 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे मातहतों को निर्देश देती सुनाई देती हैं कि अगर कोई पत्रकार थाने के अंदर वीडियोग्राफी करता है, तो उस पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। सीओ का बयान वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हुए तो मामले में एसएसपी अविनाश पांडेय को सामने आकर स्पष्टीकरण देना पड़ गया। उन्होंने इसे पोर्टल वालों के लिए आदेश बताया।
मेरठ के ब्रह्मपुरी सर्किल की सीओ सौम्या अस्थाना का बयान वायरल हुआ है। इसमें वे पुलिस स्टेशन के भीतर किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सरकारी काम में बाधा को लेकर इस प्रकार से पत्रकारों पर एफआईआर का आदेश दिया गया। मामला सामने आते ही मीडियाकर्मियों ने इस पर विरोध शुरू कर दिया। पूरा मामला टीपीनगर थाने के संदर्भ में सामने आने की बात कही जा रही है
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459