चन्दौली सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के छात्र श्रेयस यादव ने 162 अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही दो बच्चिया अनुष्का मौर्या और आयुषी ने भी क्रमशः 18वी रैंक और 20वी रैंक प्राप्त किया प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की “परीक्षा में बच्चों की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और प्रयास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है
सफलता उन्हीं को मिलती है जो सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। बच्चों की इस सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”कक्षा 8 के मेधावी छात्रों के लिए एक सरकारी योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कक्षा 9-12 तक पढ़ने के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपये ₹1,000/माह प्रदान करती है। इसके लिए छात्र का 7वीं में 55% अंकों से पास होना और सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 93
Total views : 73424