कैंसर मरीजों के लिए रक्तदान जागरूकता का संदेश लेकर बृज ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने 250 किलोमीटर की कठिन मैराथन पूरी कर नई मिसाल कायम की। यह प्रेरक दौड़ वाराणसी से प्रयागराज तक और पुनः वाराणसी तक आयोजित की गई।

लंबी दूरी, बदलता मौसम और शारीरिक थकान जैसी चुनौतियों के बावजूद उनका हौसला अटूट रहा। संस्था के प्रबंधक हेमन्त यादव तथा सलाहकार संतोष, सत्यप्रकाश, रवि, भोला, माया, भरत, शमशेर, अनंत, नीतीश और अनुप ने पूरे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को रक्तदान के महत्व से जोड़ने वाला जनजागरण अभियान बना। इस पहल ने यह संदेश दिया कि दृढ़ निश्चय और सेवा भावना से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 11
Total views : 73319