आजमगढ़।
दिनांक 27/02/2026 को थाना पवई में आगामी होली एवं रमजान त्योहार को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह द्वारा की गई। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें,
जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में थाना प्रभारी सहित गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538