बिहार, सूत्रों के अनुसार, श्री राय ने पहले डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान पत्रकार सुरक्षा, संगठनात्मक मान्यता, और आयोग को संवैधानिक मजबूती देने जैसे मुद्दों पर गंभीर विमर्श हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर ठोस पहल पर सहमति बनी।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने Prem Kumar, अध्यक्ष, Bihar Vidhan Sabha से मुलाकात कर आयोग की संरचना, अधिकार और राज्य स्तर पर उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधानसभा स्तर पर इस विषय को उठाने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को संस्थागत स्वरूप मिलता है, तो राज्य के दर्जनों पत्रकार संगठनों की भूमिका और संरचना पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि इस पहल से विभिन्न संगठनों में हलचल मच गई है।
पत्रकार समुदाय के बीच यह बैठक एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राज्य की राजनीति और मीडिया जगत में नई रणनीतियाँ बनती दिख सकती हैं।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा







