भव्य अंतरमहाविद्यालयीन युवा महोत्सव “Vividha-26” का आयोजन 22 फरवरी को
वाराणसी।
Sunbeam College for Women द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में भव्य अंतरमहाविद्यालयीन युवा महोत्सव “Vividha-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव वाराणसी एवं पूर्वांचल क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित युवा आयोजन है, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 1500 से अधिक छात्राओं की सहभागिता प्रस्तावित है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं बौद्धिक दक्षता को सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कर सकें।

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी उत्कृष्टता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, प्रायोजक संस्थाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
इस आयोजन के माध्यम से युवाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का विकास हो सके।







