राजातालाब में साड़ी की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर,लाखों का माल किए पार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

लॉ कॉलेज रोड पर राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक गोविंद गुप्ता को मामले की जानकारी सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकानदार ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में स्थानीय राजातालाब थाने को भी लिखित जानकारी दी।मौके पर राजातालाब थानाध्यक्ष पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान में रात को कोई नहीं रहता चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने दुकान से महंगी साड़ी चुरा ली जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है।साथ ही5000 रुपया नगद और दस चांदी के सिक्के भी पार कर दिए।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से राजातालाब क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। थानाध्यक्ष राजातालाब दयाराम का कहना था कि चोरी की घटना का मौका मुआयना किया गया है जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम की गठित की गई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।