चन्दौली सैयद राजा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा थाना सैयदराजा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.02.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना
के आधार भारत पेट्रोलियम के सामने NH-2 हाइवे उत्तरी लेन पर जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान यह ज्ञात हुआ कि चेकिंग प्वाइंट से करीब 01 किमी0 के पास 02 संदिग्ध वाहन खड़े है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम जेठमलपुर पहुचकर 1. बोलेरो पिकअप वाहन सं0- BR45GA8494 2. एक बिना नम्बर प्लेट की बोलरो पिकअप चेचिस सं0 MA1RA2TTKS1M56146 को चेक किया गया तो उक्त वाहन से कुल 18 राशि गोवंश बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 62/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम उ0प्र0 व 11 पशु क्रूरता नि. अधिनियम व 325 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438