मिली तहरीर अनुसार रौशन मिश्रा बी०ए० तृतीय वर्ष के छात्र ने बताया , मैं दिनांक 21 फरवरी 2026 समय लगभग 9.00 9.30 PM अपने साथी विशाल के साथ बिरला अ छात्रावास के गेट पर खड़ा था तभी मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति क्रमशः पीयुष कुमार तिवारी पुत्र विनोद तिवारी निवासी सासाराम, ऋषभ और तपस आये और हमारे ऊपर जान से मारने की नियत से हमारे ऊपर चार गोलियां चलायी।
एक गोली मेरे सर के बगल से गुजरी तथा दुसरी छाती के बगल से तभी मै छात्रावास के अन्दर भागने लगा तब भी दो गोलियां मेरे ऊपर पीछे से फायर किया यह सारी घटना पूर्व निष्काषित छात्र क्षीतिज उपाध्याय व अभिषेक उपाध्याय के रौशन मिश्रा की तहरीर पर लंका पुलिस ने पीयूष तिवारी,ऋषभ, तपस क्षैतिज उपाध्याय ,अभिषेक उपाध्याय के विरुद्ध हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।







