थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर वादी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दी गई, जिसके आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-33/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धी अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए ।
जिसके अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांकः 21.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद 02 नफर अभियुक्तों 1.शिवा गौड़ उर्फ कल्लू पुत्र संतोष गौड़ निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद
मीरजापुर व 2. करन साहनी पुत्र राम सेवक साहनी निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को मु0अ0सं0-33/2026 में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633