दिनांक 18.02.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक जंसा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन यादव, चौकी प्रभारी कस्बा, उपनिरीक्षक आदित्य सेन एवं उनकी टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरदासपुर रिंग रोड के पास से एक झोले में अवैध गांजा लिए हुए अभियुक्त बच्चन मौर्या पुत्र रुपई मौर्या, निवासी कुरौता गोपालपुर, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में रखी पुड़ियों में कुल 536 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह थाना लोहता क्षेत्र का निवासी है तथा गांजा की पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर बिक्री करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 15.02.2026 को ग्राम हरसोस में एक गुमटी (दुकान) के पास खड़े होकर गांजा बेच रहा था।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 15.02.2026 को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर “जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस में खुलेआम गांजा बिक्री” संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था।
उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया तथा संबंधित चौकी क्षेत्र में अवैध बिक्री की जिम्मेदारी के आधार पर चौकी प्रभारी उ0नि0 पवन यादव के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए थे।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629