चन्दौली धीना जमानिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तलाशपुर मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक आशुतोष राय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सुबह कोचिंग पढ़ाने जाते समय हुआ हादसा
ककरैत गांव निवासी आशुतोष राय (25 वर्ष) पुत्र अजय राय पढ़ाई के साथ एक प्राइवेट विद्यालय व कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते थे। मंगलवार सुबह 8 बजे वह बाइक से जमानिया कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे। तलाशपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रक चालक, वाहन किया कब्जे में
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और ट्रक चालक का पीछा कर वाहन सहित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कंदवा पुलिस को सूचना दी।
शव रखकर सड़क जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना से नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने तलाशपुर मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं और चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने में जुटी है।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540