चन्दौली-
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा पीडित की डिग्गी से गिरे 2.20 लाख रूपये को वापस कराया गया।*
दिनांक 15.02.2025 को पीडित राहुल केशरी पुत्र प्यारे लाल केशरी निवासी अलीनगर बाजार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा थाना अलीनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी मोटरसाईकिल के डिग्गी में रखकर 2.20 लाख कठौरी से अपने घर ले जा रहे थे अचानक कही गिर गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उक्त पैसे को राहगीर द्वारा उठाया जाता हुआ देखा गया।
थाना स्थानीय द्वारा राहगीर की पहचान कर उनसे सम्पर्क किया गया व तुरन्त राहगीर अरनाथ पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम आलमपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा उठाये गये पैसे को राहुल केशरी उपरोक्त वापस किया गया।पीडित द्वारा थाना अलीनगर पुलिस व राहगीर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।











Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 13
Total views : 73542