चंदौली नौगढ़ ।
गोलाबाद गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। लापरवाही और असुरक्षा के कारण दो मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। गांव के बाहर स्थित एक बिना मुंडेर के खुले कुएं ने खेलते-कूदते दो मासूमों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। हर्ष की मां सुनीता और अंकुश की मां संजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।नौगढ़ तहसील के गोलाबाद गांव में लापरवाही और असुरक्षा की कीमत दो मासूमों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गांव के बाहर बने एक खुले और बिना मुंडेर के कुएं में खेलते-कूदते दो गिर गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया, जबकि प्रशासनिक अमला मौके पर डेरा डाले हुए है।
खेलते-खेलते पहुंच गए ‘खतरे के मुहाने’ पर
नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव निवासी रामेश्वर केशरी का 9 वर्षीय पुत्र हर्ष केशरी और सरोज यादव का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव दोपहर में घर से खेलने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चे दौड़ते-भागते कुएं के पास पहुंच गए। आशंका है कि झांकते या खेल के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों सीधे पानी में जा गिरे। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीण जब कुएं तक पहुंचे तो अंदर हलचल देखी गई। आनन-फानन में रस्सी के सहारे दोनों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई।










Users Today : 10
Users This Year : 24784
Total Users : 37377
Views Today : 16
Total views : 73545