बीते दिनों काशी की गंगा में हुए हादसे को लेकर बुधवार को नाविकों और पर्यटकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे ने लोगों से गंगा की सफाई और खुद की सुरक्षा की अपील की। बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आस्था के साथ स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की गूंज रही। नमामि गंगे की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अपील की गई कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।
अत्यधिक भीड़ में जाने से बचें। जागरूकता के दौरान मेक्सिको से पधारे विदेशी सैलानियों ने भी सहभागिता की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नावों पर सवार श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट के साथ गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने का आवाह्न किया। श्रद्धालुओं और नाविको से भी कहा गया कि वह लाइफ जैकेट अवश्य पहनें और पहनाएं।

गंगा द्वार पर स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया। राजेश शुक्ला ने कहा की श्रद्धालुओं की सुरक्षा बहुत जरूरी है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अत्यधिक भीड़ से बचें, नावों पर बैठते समय लाइफ जैकेट अवश्य पहनें। नाव पर बैठने की क्षमता के अनुसार ही बैठे। गंगा किनारे की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। जागरूकता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, निशिता, सुधाकर अजीत, कृष्णा एवं नाविक उपस्थित रहे ।











Users Today : 10
Users This Year : 24784
Total Users : 37377
Views Today : 16
Total views : 73545