रोहनिया।
असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य ने मंगलवार को औढ़े स्थित रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के भतीजे रवि शंकर प्रताप सिंह का 20 फरवरी को तिलक तथा 25 फरवरी को होने वाले शादी कार्यक्रम को लेकर परिवार वालों से मिलकर अग्रिम बधाई दिया।अपने आवास पर उपस्थित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक रोहनिया ने महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महामहिम राज्यपाल महोदय को उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात के दौरान माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल ने भोजन ग्रहण करने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्रस्थान किया।इस दौरान प्रमुख रूप से दीपक सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह गोपाल, रवि शंकर प्रताप सिंह अंश प्रताप सिंह ,वंश प्रताप सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अजय दुबे, गोपाल नारायण सिंह, विकास दुबे, धर्मेंद्र यादव, चंदन सिंह ,संदीप सिंह कपिल ,अमित सिंह अजय पांडेय,आलोक पांडेय, मनोज सिंह, गोविंद दास गुप्ता ,सुधा त्रिपाठी, कमलेश प्रजापति ईत्यादि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 14
Total views : 73543