वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई
शासन और प्रशासन द्वारा देर रात से ही कांग्रेसजनों को नजरबंद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही थी। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर वाराणसी से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और विधानसभा घेराव में सक्रिय सहभागिता निभाई।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी जैसी कार्रवाइयाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, “संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इतिहास गवाह है कि जब-जब कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं, तब-तब सत्ता को जनता की आवाज़ सुननी पड़ी है।
अब समय आ गया है कि हम उसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान:— महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , फ़साहत हुसैन बाबू , सतनाम सिंह,महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा,अशोक सिंह, राजू राम, राजेश त्रिपाठी ,सैयद आदिल, गिरीश पांडेय,प्रिंस राय,परवेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540