चोलापुर, बोर्ड परीक्षाएं बुधवार बुधवार 18 February से ,से शुरू हो रही हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस. एल. अकैडमी, नियार (बाबतपुर) को बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
संस्थान के निदेशक पंकज चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है।
अंग्रेजी का होगा पहला प्रश्नपत्र निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, पहले दिन छात्र ‘इंग्लिश फ़र्स्ट’ विषय की परीक्षा देंगे। निदेशक ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समय से केंद्र पर पहुँचने और परीक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है।
रिपोर्ट – अमित श्रीवास्तव











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465