मिर्जामुराद।
मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छतेरी (मानापुर) गांव स्थित एक बगीचे के पास से जुआ खेल रहे सात जुआड़ियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि छतेरी (मानापुर) स्थित एक बगीचे में कई दिनों से जुआ हो रहा है।
जिसपर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर छतेरी (मानापुर) निवासी आजाद खशियाल, समर बहादुर, रामपति, मन्नू व तमाचाबाद निवासी साहिल व महताब को गिरफ्तार करते हुए 1530 रुपया नगद व 52 तास के पत्ते बरामद कर सोमवार को जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी जुआड़ियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ एसआई महेन्द्र सरोज, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार पटेल व सर्वेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।\











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465