वाराणसी।
पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज 17 फरवरी से शुरू हो गई। अकासा एयर द्वारा संचालित इस दैनिक उड़ान के शुरू होने से पूर्वांचल क्षेत्र को मुंबई महानगर से सीधा और तेज हवाई संपर्क मिल गया है। इस रूट पर लंबे समय से सीधी फ्लाइट की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 ने प्रतिदिन सुबह 6:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अपनी पहली उड़ान भरी। उड़ान से पूर्व यात्रियों का क्रू मेंबर्स द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद विमान रनवे से रवाना हुआ और सुबह 9:20 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा।
वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरेगी और रात 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। नई समय-सारिणी को व्यावसायिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है।
इस सीधी सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पूर्वांचल और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465