मीरजापुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मीरजापुर-विंध्याचल मंडल के तीन जनपदों मीरजापुर,भदोही और सोनभद्र के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने होटल कोणार्क में हुए प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
इस कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया।
बता दे शासन द्वारा आगामी सर्वेक्षण को देखते हुए सभी निकायों के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने का निर्देश दिया है।इसी को लेकर तीन जनपदों के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने इसमें प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ रूपाली राठौर एवं जियो स्टेट विशेषज्ञ नगर विकास शिवांगी द्वारा शहर को जीरो वेस्ट बनाने,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,जनजागरूकता, सफाई से लेकर अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई है।
ईओ मीरजापुर जी लाल ने बताया है शासन के दिशा निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें निकायों के बेहतर रैंकिंग लाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मिलेगा।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465