वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रोपवे परियोजना तथा गंजारी स्टेडियम का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा कमिश्नरी आवास परिसर में निर्माणाधीन मंडलीय एकीकृत कार्यालय, सोलर पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज और नगर निगम के नए सदन भवन की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।
बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी की सड़कों तथा एनएचएआई की परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 10
Total views : 73539