मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में विकसित बरही कला के प्रधान दिलीप सिंह हुए सम्मानित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी जनपद के बड़ागांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बरही को मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम प्रधान दिलीप सिंह को पंचायती राज विभाग के केंद्रीय सचिव विवेक भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें पूरे भारतवर्ष से चयनित ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए दिलीप सिंह ने जनपद का गौरव बढ़ाया।

इस सम्मान की खबर मिलते ही ग्राम सभा बरही कला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान दिलीप सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि बरही कला ग्राम सभा में शिक्षा के स्तर को सुधारने, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने और डिजिटल सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने पर विशेष कार्य किया गया है।

प्रधान ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राम पंचायत सदस्यों, गांव के युवाओं, महिलाओं और सभी ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सम्मान सामूहिक प्रयास, एकजुटता और सकारात्मक सोच का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशों के ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने प्रधान दिलीप सिंह के नेतृत्व की सराहना की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।