गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शासकीय अधिवक्ताओं एवं 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।
सम्मानित शासकीय अधिवक्ता
डीजीसी (क्रिमिनल) मुनीब सिंह चौहान – पंजीकृत मामलों में आरोपियों के खिलाफ सशक्त पैरवी कर आजीवन कारावास की सजा दिलाने में अहम भूमिका।
विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार जायसवाल – बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में आरोपी को मृत्युदंड दिलाया।
एसपीपी (पॉक्सो) संतोष कुमार सिंह– अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफल रहे।
सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी
निरीक्षक अतुल कुमार सिंह – मार्च में बड़ागांव क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान पर हुई लूट व गोलीकांड का सफल खुलासा, मुठभेड़ में दोनों अपराधी गिरफ्तार।
कैंट, रामनगर और लंका थानों के प्रभारी निरीक्षक – गौ-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह– शिवपुर थाना क्षेत्र में महिला हत्या की गुत्थी सुलझाई।
एसओजी-2 प्रभारी – आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपराध का सफल अनावरण।
उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह एवं पंकज सिंह चौहान – बड़ागांव क्षेत्र में फायरिंग की घटना, जिसमें किशोर की मौत हुई थी, उसका खुलासा।
उपनिरीक्षक पवन राय एवं अमित सिंह- वांछित एवं शातिर आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा।
उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल एवं रामचन्द्र यादव – मिर्जामुराद क्षेत्र में युवती की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह – चौक क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी का सफल खुलासा।
कांस्टेबल शनी यादव– साइबर अपराधों का पर्दाफाश।
कांस्टेबल कुमार गौरव– गंगा नदी में गहरे पानी में फंसी महिला की जान बचाई।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर इन सभी को सम्मानित कर पुलिस और अभियोजन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।







