अवादा फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।  अवादा फाउंडेशन ने नागपुर के दूधा गाँव में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाना था। शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (SMHRC) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दूधा, तरसी और धवलपेठ गाँवों के 328 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई।शिविर में सामान्य जाँच, नेत्र परीक्षण, ईसीजी, बीपी और शुगर की जाँच के साथ 179 मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं।

मोतियाबिंद और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए 37 मरीजों को चिह्नित कर रेफर किया गया, जिनका उपचार रियायती दरों या निशुल्क किया जाएगा।अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य को सार्थक जीवन का आधार मानता है और ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रखेगा। इस शिविर से स्थानीय ग्रामीणों को घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श प्राप्त हुआ।

अवादा फाउंडेशन विगत दो वर्षों से इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। फाउंडेशन ने न केवल स्थानीय स्कूलों को गोद लेकर उनके बुनियादी ढांचे को सुधारा है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फाउंडेशन के शिक्षक भी वहां अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, सिलाई केंद्र और ट्यूशन सेंटर सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।