पड़री—–
मेरा युवा भारत, मिर्जापुर एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास खण्ड पहाड़ी के दाढ़ीराम गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत दौड़, चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने नेताजी के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव







