मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पंकज पटेल की बुधवार को राजधानी लखनऊ के होटल ताज में सगाई हुई।
कार्यक्रम में विधायक के परिवारीजन, करीबी रिश्तेदों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम शामिल सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत सपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।







