वाराणसी (रमरेपुर): विद्या, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव ‘बसंत पंचमी’ क्षेत्र के संजय नगर कॉलोनी पहड़िया स्थित के.पी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पीले वस्त्रों और फूलों से सजे विद्यालय परिसर में छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से मां शारदे की वंदना कर ज्ञान का आशीर्वाद मांगा।
विद्वत जनों द्वारा हुआ पूजन अनुष्ठान
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक पंकज सिंह एवं प्रबंधक सरोज सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए गए पूजन अनुष्ठान में विद्यालय परिवार ने विश्व कल्याण और विद्यार्थियों की सफलता के लिए आहुतियां दीं। पूजा के उपरांत भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें ‘ओम जय सरस्वती माता’ की गूंज से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

सांस्कृतिक चेतना पर जोर
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संचालक पंकज सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि यह अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है। प्रबंधक सरोज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सनातनी परंपरा और संस्कारों का बोध होता है।
शिक्षक गणों का रहा सक्रिय सहयोग
पूजनोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर यादव, राहुल वर्मा और रामप्रवेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं रितिका श्रीवास्तव, गुंजा राय, पूजा चौधरी, अनुपमा सिंह, शालू पटेल और रेनू राजभर ने अनुशासन और व्यवस्था प्रसाद वितरण के साथ समापन मध्याह्न में हवन की पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया,
जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संजय नगर कॉलोनी के स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय के बच्चों ने भी इस अवसर पर माँ सरस्वती के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।










Users Today : 13
Users This Year : 24787
Total Users : 37380
Views Today : 39
Total views : 73568