चन्दौली इलिया
क्षेत्र के केरायगांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रुप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार केरायगांव निवासी लादेन (28) अपनी पत्नी की दवा लेकर चंदौली से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सर्वैया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कासिम, किताबु, संजु, सलमान और अरमान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने मिलकर लादेन के साथ मारपीट की, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में शहाबगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 3
Users This Year : 24842
Total Users : 37435
Views Today : 3
Total views : 73635