आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों को लगी गोली

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में आरक्षी को गोली मारकर फरार हुए तीन कथित असलहा तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे और निशानदेही पर .32 बोर की 2 देशी पिस्टल, एक अवैध रिवॉल्वर, छह खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर लंका पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें आरक्षी अमित कुमार शुक्ला गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने पीछा करते हुए लौटूबीर अंडरपास के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी राज विश्वकर्मा गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 31 अक्टूबर को पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों अंजनी नंदन झा और राजू तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सामनेघाट की झाड़ियों में असलहे बरामद कराने के दौरान दोनों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा (21), अंजनी नंदन झा (24) और राजू तिवारी (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे असलहा बेचने के इरादे से बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और बिहार भागने की तैयारी में थे।

पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कूटी, तीन मोबाइल फोन और 625 रुपये भी बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस मामले में लंका पुलिस द्वारा बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।