पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 03 उप निरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी को उनके सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 31.10.2026 को पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक जय प्रकाश दुबे (थाना लोहता), उप निरीक्षक राम नरायन राम (थाना भेलूपुर), उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस मोहन यादव (पुलिस लाइन) व मुख्य आरक्षी भरत प्रसाद (पुलिस लाइन) को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई प्रदान की गई।

पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर उनको स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।