लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर 95वीं बटालियन CRPF ने भरी राष्ट्रीय एकता की हुंकार, जवानों ने ली अखंड भारत की रक्षा की शपथ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में राष्ट्रीय एकता दिवस गर्व, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।कार्यक्रम में 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहती है। बल के जवानों को अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा और निष्ठा’ को आत्मसात करते हुए देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर

समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार, उपकमांडेंट नवनीत कुमार, चिकित्सा अधिकारी रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, रंजन सिंह, ज्ञानेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव तथा निरीक्षक प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए। राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देता रहा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।