वाराणसी (चोलापुर)।
ग्रामीण अंचल के युवाओं को शिक्षा के आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। चोलापुर ब्लॉक के पुरेधुरशाह नियारडीह गांव में नवनिर्मित ‘ज्ञान ज्योति लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (MLC) विनीत सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
डिजिटल संसाधनों से लैस होगी लाइब्रेरी
उद्घाटन के दौरान एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि युग तकनीक और प्रतिस्पर्धा का है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन अक्सर संसाधनों के अभाव में युवा पिछड़ जाते हैं। यह डिजिटल और पब्लिक लाइब्रेरी न केवल छात्रों को शांत वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि इंटरनेट और ई-बुक्स के माध्यम से उन्हें वैश्विक ज्ञान से भी जोड़ेगी। उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिक्षा के प्रति इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह एवं पूर्व ग्राम प्रधान अनिल चौबे।खरदहां ग्राम प्रधान दीपक सिंह।जीतनारायण सिंह, धुपराज तिवारी, पारसनाथ मिश्रा, संजीव सिंह और अजय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
युवाओं में उत्साह
लाइब्रेरी खुलने से गांव और आसपास के क्षेत्रों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से नियारडीह और आसपास के गांवों के शैक्षणिक स्तर में बड़ा सुधार आएगा।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 10
Total views : 73318