मुगलसराय। समाजवादी पार्टी विधानसभा मुगलसराय के नेतृत्व में क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी की अध्यक्षता में दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से गड़ई नदी की तत्काल खुदाई एवं साफ-सफाई कराने की मांग की गई, ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से आम जनमानस को राहत मिल सके। इसके साथ ही मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही हत्याओं पर चिंता जताते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
सपा नेताओं ने बाढ़ एवं मेंथा तूफान के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं गोधना मोड़ से लेवा मोड़ तक बन रही 6 लेन सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की खराब एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए जाने की भी मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459