चन्दौली डीडीयू नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग कर रहे जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने चंधासी में सर्विस लेन पर ही बिजली के खंभे गाडे जाने का विरोध किया है। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि सर्विस लेन लोगों को चलने के लिए होती है ,खंभा गाड़ने के लिए नहीं होती है। पहले से ही खंभा नाले के किनारे गड़ा है। बिजली विभाग के नियम के अनुसार जहां बिजली का पोल गया हो उसके ढाई मीटर तक कोई निर्माण नहीं हो सकता ।
चूकि पी डब्लू डी विभाग को अपने चहेतों को अतिक्रमण करवाना है इसीलिए नाले के बाद गडे खंभों को उखाड़ कर नाले और सर्विस लेने के बीच में गाड़ा जा रहा है ताकि नाले के किनारे अतिक्रमण करावाया जा सके । संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हटाने की कवायद चल रही है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पी•डब्ल्यू•डी• विभाग और बिजली विभाग मिलकर अतिक्रमण करवाने के लिए जुगाड़ बना रहा है।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में बिजली अधिकारियों से बात की तो वे कोई सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं । स्पष्ट है कि अतिक्रमण कारियों से पी•डब्ल्यू•डी• विभाग की कुछ न कुछ सांठ गांठ है । इस संबंध में पी•डब्ल्यू•डी• विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
इस अवसर पर संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ पिंटू सिंह राजपूत, अजय यादव गोलू,अभिषेक मिश्रा,संतोष ओझा, पवन सिंह कई लोग उपस्थित रहे











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445