विकासखण्ड पिण्डरा के ग्राम सभा धरसौना में विधायक निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण पिंडरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया।
विधायक ने हर हर महादेव के उदघोष के साथ फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया।
अपने सम्बोधन में विधायक पिण्डरा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोंगो को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इस दौरान उपस्थित जिलाउपाध्यक्ष भाजपा पवन कुमार सिंह, जिलमहामंत्री डॉ. जे पी दुबे मण्डल अध्यक्ष बसन्त उपाध्याय, सर्मेश सिंह, प्रधान आकाश चौबे, अनिल चौबे रितेश चौबे जवाहर पटेल,विद्या राजभर,पिंटू सहित अन्य रहे।







