चौबेपुर /वाराणसी कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम गंगा घाट के समीप श्री श्री 1008 संत श्री प्रद्युम्न महाराज जी द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ 41 दिवसीय हठयोग तपस्या इन दिनों आस्था का केंद्र बनी हुई है। महाराज श्री की कठोर तपस्या के दर्शन हेतु दूर-दराज से भक्तगण यहां पहुंच रहे हैं।यह हठयोग तपस्या अपनी कठिनाई के कारण भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। तपस्या के नियम के अनुसार, रात्रि में मिट्टी के घड़ों में जल भरकर रखा जाता है। महाराज श्री प्रद्युम्न जी ब्रह्म मुहूर्त यानी भोर में 3 बजे इसी अत्यधिक ठंडे जल से स्नान करते हैं।
शुक्रवार को इस अलौकिक हठयोग तपस्या का 37वां दिन रहा। इस दिन महाराज श्री को 151 मटके के ठंडे जल से स्नान कराया गया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। भोर के समय महाराज जी को स्नान कराने के लिए स्थानीय भक्तों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं, जिससे गंगा घाट पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बन जाता है।
आयोजन और भंडारा संत श्री प्रद्युम्न महाराज जी एवं प्रबंधक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि यह 41 दिवसीय तपस्या शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है। तपस्या की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में 5 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त भक्तजनों से इस विशाल भंडारे में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423