आज 30/12/2025 दिन मंगलवार को बौद्ध विहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 94वां दिन है अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व हेमंत कुशवाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भारत समानता पार्टी के नेतृत्व में दिया गया इस बीच वक्ताओं ने कहा की बौद्ध विहार है रहेगा भी विश्व पटल पर भगवान बुद्ध की देशानाएं गूंज रही है और सरकार ऐसे रमणीक बौद्ध विहार को उजाड़ने की बात कर रही है ऐसा केंद्र वाराणसी चंदौली जिले में कहीं नहीं है आज के युग में सबको शांति और सुख समृद्धि की आवश्यकता है लेकिन कोई व्यक्ति सुख शांति से जीने के लिए उन देवताओं की तरफ अपना ध्यान नहीं देता जिन्होने जीने की कला को भगवान बुद्ध ने अपने मध्य मार्ग के माध्यम से बताया है जीवन कैसे व्यतीत किया जाता है उसे पर कोई नहीं जीना चाहता आज आधुनिकता के रूप में सब लोग जीना चाहता है और वक्त पडने पर सभी लोग उसी तरफ जरूर अपना ध्यान देता है बौद्ध विहार निरंतर लोकहित में आम जनमानस को सिलवान बनाने में निरंतर कार्य कर रहा है जिससे समाज को अनैतिक कार्यों से विरत रहने की प्रेरणा देता है और स्वस्थ समाज की परिकल्पना में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है जिसके कारण किसी भी कीमत में पर बौद्ध विहार की भूमि हम लोग नहीं देंगे सरकार को आज के धरने में मुख्य रूप से पूज्य भंते बुद्ध ज्योति विद्याधर मौर्य वीरेंद्र सिंह मौर्य मस्तराम मौर्य सुरेश कुमार रामजन्म सिंह लल्लन मौर्या श्याम सुंदर यादव बच्चा लाल मौर्य संतराम मौर्य चंद्रप्रकाश मौर्य विनय मौर्य सतनारायण मौर्य रामबली रामसूरत जी आदि लोग भारी संख्या में मौजूद हैं।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438