चंदौली–
जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से लगातार लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय बनी हुई है। आए दिन राह चलते लोग इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।
सोमवार को दुलहीपुर क्षेत्र में अमर उजाला के पत्रकार हरिओम आनंद चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते उपचार मिल गया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सरकार द्वारा चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद यह धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अधिकारी दुकान-दुकान जाकर फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं, जबकि इसका खामियाजा आम जनता और पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि जब कानून मौजूद है तो उसका पालन क्यों नहीं हो रहा? क्या किसी की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा? यह लापरवाही निंदनीय है और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।







