“आशा यस ए-वन फाउंडेशन द्वारा भीषण ठंड में गरीब व असहाय बच्चों को स्वेटर वितरण और बिस्कुट मिलते ही चेहरे खील उठे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

हरहुआ।
भीषण ठंड को देखते हुए आशा यस ए-वन फाउंडेशन के तत्वावधान में हटिया गांव में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच सैकड़ों ऊनी स्वेटरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार पाठक द्वारा तुलसी पूजन कर किया गया, जिसके उपरांत बच्चों को स्वेटर व बिस्कुट वितरित किए गए।इस अवसर पर अरुन कुमार पाठक ने कहा कि आशा यस ए-वन फाउंडेशन की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय उर्फ संदीप यादव (गणेशपुर, वार्ड संख्या 14 के पार्षद) ने कहा कि इस समय पड़ रही भीषण ठंड में यह कार्य अत्यंत पुण्य और जनहितकारी है। उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम है, जो जरूरतमंदों के लिए सहारा बना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। आशा यस ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव ने बताया कि आज ग्राम सभा हटिया में सैकड़ों बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन गरीबों के कल्याण, अशिक्षा, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बाल कल्याण, सामाजिक एवं पर्यावरणीय संकट जैसे विषयों पर निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव , रेखा सिंह, निशा देवी, साक्षी यादव, विशाल सिंह, ओमप्रकाश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निशा देवी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेखा सिंह द्वारा किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।