चन्दौली डीडीयू नगर
पूर्व मध्य रेल, मंडल डीडीयू रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू द्वारा मंगलवार को ऑपरेशन आहट/ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत डीडीयू जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 03 पर गाड़ी संख्या 15636
पूछताछ में पता चला कि सभी नाबालिग बिहार राज्य के किशनगंज एवं कटिहार जिलों के निवासी हैं, जो बिना परिजनों को बताए अहमदाबाद स्थित कपड़ा फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे।
रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से सभी नाबालिगों को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू लाया गया।
इसके बाद बचपन बचाओ आंदोलन एवं चाइल्ड लाइन डीडीयू के सहयोग से बच्चों की काउंसलिंग की गई तथा उनके परिजनों को सूचित किया गया।अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सभी नाबालिग बच्चों को चाइल्ड लाइन डीडीयू के ऑन-ड्यूटी स्टाफ को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में इस अभियान में उप निरीक्षक अर्चना मीणा, सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह, शरत चंद्र सिंह यादव, आरक्षी अजय पाल, बबलू कुमार, अशोक कुमार यादव बचपन बचाओ आंदोलन की चंदा गुप्ता आदि शामिल रहे।







