मीरजापुर
भारत विकास परिषद संस्कार टोली के राष्ट्रीय सदस्य तथा दिल्ली विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रोफेसर निरंजन कुमार का भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर एवं
भागीरथ शाखा के सदस्यों द्वारा मिर्जापुर जनपद में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रांतीय गतिविधि सहसंयोजक संपर्क काशी प्रांत सुशील कुमार सिंह द्वारा स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया शाखाओं द्वारा अपने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा गंगा आरती एवं अन्य कार्यक्रम प्रमुख रूप से अवगत कराया गया। प्रोफेसर निरंजन कुमार ने युवा वर्ग को भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में जोड़ने एवं उनका सहयोग प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
भारत विकास परिषद के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया तथा संस्कार के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह प्रांतीय गतिविधि सहसंयोजक संपर्क, राजेंद्र नाथ अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, अशोक गुप्ता अध्यक्ष भागीरथ शाखा, गोवर्धन त्रिपाठी शाखा गतिविधि संयोजक सेवा, विष्णु नारायण मालवीय शाखा गतिविधि संयोजक संपर्क, अभिनव अग्रवाल सचिव,मिर्जापुर शाखा मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 21
Total views : 73329