चकिया चंदौली
राजकीय हाई स्कूल बिठवलकला में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के करियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत एक करियर मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में और कार्यक्रम के नोडल शिक्षक मुकेश पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस करियर मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और अभिरुचि के अनुसार विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना था । इसका लक्ष्य छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करना, रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ भविष्य के लिए सही करियर चुनने में सहायता करना था।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों और पेशों से जुड़े विद्वानों ने बच्चों को करियर चयन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के उप प्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र कुमार शर्मा, राजकीय हाई स्कूल मूसाखाड़ और करियर गाइडेंस कार्यक्रम के जनपद नोडल डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राजकीय हाई स्कूल कौड़ीहार के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी शामिल थे।
चिकित्सा विभाग से डॉ. विनोद कुमार गुप्ता और डॉ. सत्य प्रकाश, पशु चिकित्सा से डॉ. भानु प्रताप सिंह, तथा पुलिस विभाग से उप निरीक्षक श्री राम बिशुन भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तिवारी और कंपोजिट विद्यालय बिठवलकला के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार चौधरी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के दौरान शमशेर शाह, अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार और धर्मेंद्र कुमार यादव भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444