वाराणसी
अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत में सिक्खों को लेकर कथित बयान के खिलाफ नागेश्वर मिश्र ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की है।
जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 जनवरी की तारीख तय की है।
तिलमापुर, सारनाथ के नागेश्वर मिश्र की अर्जी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने खारिज कर दी थी।
नागेश्वर मिश्र ने इस आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की।
सत्र न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए अवर न्यायालय को पुनः सुनवाई का निर्देश दिया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







