चन्दौली सकलडीहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा
के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.12.2025 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अलीनगर तिराहा आटो स्टैण्ड बहद ग्राम तेन्दुई से एक अभियुक्त को एक बोरे में कुल 30 पाऊच अवैध देशी शराब मसाला ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 6 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-242/2025 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







